Today Current Affairs in Hindi 18 April 2022: Daily Current Affairs 18 April 2022 In Hindi, Today 18 April 2022 Latest Questions for UPSC, SSC, Bank, Railway & Police Exams, Download Daily Current Affairs.
इस पोस्ट में 18 अप्रैल 2022 डेली करंट अफेयर के महत्वपूर्ण तथ्य का संग्रह उपलब्ध करवाया गया है। जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं, जैसे- UPSC, SSC, Railway, Bank, RPSC एव अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है।
हम कोशिश करते हैं कि जो भी दैनिक करंट (GK in Hindi Current Affairs) बनता है वो आपके सामने रखें जो आपकी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
Today Current Affairs in Hindi 18 April 2022
Q1. हाल ही में “टाटा डिजिटल’ के अध्यक्ष के रूप में किसने कार्यभार संभाला है?
उत्तर – एन चंद्रशेखरन
टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने 14 अप्रैल को नया बेहतर टाटा न्यू एप लॉन्च किया। न्यू ऐप Neu App Tata की टाटा ने 7 अप्रैल को बहुत धूमधाम से शुरुआत की।
Q2. हाल ही में खबरों में रहा ‘मोस्कवा’ किस देश का प्रसिद्ध युद्धपोत है?
उत्तर – रूस
रूस की सैन्य शक्ति का प्रतीक 510 क्रू मिसाइल क्रूजर ‘मोस्कवा’ को यूक्रेन की मिसाइलों ने नष्ट कर दिया है। रूसी सैन्य सूत्रों के अनुसार, यूक्रेन पर नौसैनिक हमले का नेतृत्व कर रहा यह युद्धपोत एक विस्फोट से क्षतिग्रस्त हो गया और आग लगने के बाद डूब गया। 12,490 टन वजनी यह पोत द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से डूबने वाला सबसे बड़ा रूसी युद्धपोत है।
Q3. केंद्रीय इस्पात मंत्रालय द्वारा ओडिशा को स्टील हब बनाने हेतु किस परियोजना को प्रारंभ किया गया?
उत्तर – मिशन पूर्वोदय
24 फरवरी को केंद्रीय इस्पात मंत्रालय ने ओडिशा के कलिंग नगर को स्टील हब बनाने हेतु “मिशन पूर्वोदय” परियोजना को प्रारंभ किया। इस परियोजना का संचालन जापान के तकनीकी सहयोग से किया जा रहा है। ओडिशा को इसके रणनीतिक स्थान, कच्चे माल की उपलब्धता और मजबूत कनेक्टिविटी के कारण स्टील हब की स्थापना के लिए चुना गया है।
Q4. ‘हिमाचल दिवस’ कब मनाया जाता है?
उत्तर – 15 अप्रैल
हिमाचल दिवस हर साल 15 अप्रैल को मनाया जाता है। 1948 में इसी दिन 28 छोटी रियासतों के एकीकरण के बाद हिमाचल प्रदेश को भारत के एक प्रांत के रूप में बनाया गया था। इस दिन राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिलाओं के लिए HRTC बसों में 50% छूट, 125 यूनिट तक के सभी बिजली उपभोक्ताओं को जीरो बिल, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले सभी परिवारों के लिए पानी का शून्य बिल आदि सहित कई नई योजनाओं की घोषणा की।
Q5. उस पूर्वोत्तर राज्य का नाम बताये जहां अल्पाइन पुष्प की नई प्रजाति प्रजाति की खोज की गई?
उत्तर – अरुणाचल
अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में अल्पाइन पौधे की एक नई प्रजाति की खोज की गयी है। पौधे की नई प्रजाति हिमालयन सूरजमुखी के परिवार से संबंधित है। इसे क्रेमनथोडियम इंडिकम नाम दिया गया है।
Q6. ‘LPA’ का अर्थ क्या है जिसके आधार पर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) मानसून की भविष्यवाणी करता है?
उत्तर – Long period average (लंबी अवधि का औसत)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस साल के लिए अपने पहले लॉन्ग रेंज फोरकास्ट (LRF) में कहा कि देश में लगातार चौथे साल मॉनसून सामान्य रहने की संभावना है। 2019, 2020 और 2021 में भी जून-सितंबर दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम में बारिश सामान्य श्रेणी में थी।
Q7. हाल ही में खबरों में रहा ‘नेप्च्यून मिसाइल सिस्टम’ किस देश से जुड़ा है?
उत्तर – यूक्रेन
रूस का ‘मोस्कवा’ जहाज पर मिसाइल हमले के बाद ओडेसा के तट पर डूब गया। रूस ने दावा किया कि जहाज पर गोला बारूद की आग ने जहाज पर विस्फोट किया, जबकि यूक्रेन ने कहा कि यह नेप्च्यून एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों का उपयोग करके की गई एक स्ट्राइक थी। नेप्च्यून मिसाइल प्रणाली को 2021 में यूक्रेनी बलों में शामिल किया गया था। नेप्च्यून एक तटीय जहाज-रोधी क्रूज मिसाइल है जो 300 किमी की रेंज में नौसेना के जहाजों को नष्ट करने में सक्षम है।
Q8. उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (Production linked incentive – PLI) योजना के तहत, केंद्र कितने वर्षों के लिए विनिर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता है?
उत्तर – 5 साल
सरकार ने हाल ही में कपड़ा उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (Production linked incentive – PLI) योजना के लिए सात विदेशी कंपनियों सहित 61 कंपनियों को वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। इन कंपनियों ने 19,077 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है और 5 वर्षों की अवधि में अनुमानित कारोबार 1,84,917 करोड़ रुपये है। PLI योजना के तहत, केंद्र इन उत्पादों के निर्माण के लिए पांच साल के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।
Q9. एथनोलॉग द्वारा प्रकाशित नवीनतम जानकारी के अनुसार हिंदी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बोले जाने वाली भाषा है?
उत्तर – तीसरा
एथेनोलॉग एक वार्षिक प्रकाशन है, जो विश्व की जीवित भाषाओं की जानकारी प्रकाशित करता है। यह प्रकाशन वर्ष 1951 से एसआईएल इंटरनेशनल द्वारा प्रकाशित किया जाता रहा है। हाल ही में प्रकाशित नवीनतम जानकारी के अनुसार हिंदी 615 मिलियन वक्ताओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है जबकि 1,327 मिलियन वक्ताओं के साथ मंदारिन प्रथम एवं 1,132 मिलियन वक्ताओं के साथ अंग्रेजी द्वितीय स्थान पर है।
Q10. मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा डाकुओं पर आधारित कहानियां को प्रदर्शित करने के लिए संग्रहालय की स्थापना कहाँ की गई?
उत्तर – भिंड
मध्य प्रदेश राज्य के भिंड शहर में पुलिस मुख्यालय में एक पुलिस संग्रहालय बनाया गया है। यह डाकुओं पर अपनी कहानियों को प्रदर्शित करने के लिए एक अनूठा संग्रहालय है।
यें भी पढ़ें –
- GK in Hindi Current Affairs 9 April 2022
- GK in Hindi Current Affairs 10 April 2022
- GK in Hindi Current Affairs 11 April 2022
- GK in Hindi Current Affairs 12 April 2022
- GK in Hindi Current Affairs 13 April 2022
- Today Current Affairs in Hindi 14 April 2022
हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें।